होशियारपुर, आठ जुलाई (भाषा) पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को डकैतों के एक अंतरजनपदीय गिरोह का फर्दाफाश किया और उनके छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। तब वे किसी अपराध की साचिश रच रहे थे।
पुलिस ने बताया कि उनमें गिरोह का सरगना कुलवंत सिंह उर्फ गोपा भी शामिल है।
होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चहल ने बताया कि गढशंकर पुलिस को सूचना मिली कि चाक फल्लू गांव में एक वीरान ईंट भट्टे में गिरोह के सदस्य किसी कपड़े की दुकान एवं राहगीरों को लूटने की साचिश रह रहे हैं।
चहल के अनुसार तब पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा और आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार बरामद किये गये।
पुलिस ने उनके पास से एक कार, एक मोटरसाइकिल, दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, सात कारतूस, एवं तीन धारदार हथियार भी जब्त किये। यह कार चार दिन पहले लुधियाना से गिरोह के सदस्यों के सदस्यों ने किसी से छीन ली थी।
आरोपियों के विरुद्ध भादंसं एवं हथियार कानून से संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
भाषा राजकुमार संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
