scorecardresearch
शुक्रवार, 13 जून, 2025
होमदेशपंजाब, हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में, सिरसा में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

पंजाब, हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में, सिरसा में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Text Size:

चंडीगढ़, 13 जून (भाषा) हरियाणा और पंजाब के विभिन्न हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और शुक्रवार को सिरसा दोनों राज्यों में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 44 डिग्री, रोहतक में 43.1 डिग्री, नारनौल में 44.3 डिग्री और भिवानी में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अंबाला और करनाल में लोगों को कुछ राहत मिली, जहां अधिकतम तापमान क्रमश: 38.2 और 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं फरीदकोट में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में यह 43.6 डिग्री, लुधियाना में 43 डिग्री, पटियाला में 39.2 डिग्री, पठानकोट में 42.5 और गुरदासपुर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा अविनाश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments