scorecardresearch
Thursday, 17 October, 2024
होमदेशपंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने का आग्रह किया

पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने का आग्रह किया

Text Size:

जालंधर, 16 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से प्रगतिशील और समृद्ध पंजाब के लिए महर्षि वाल्मीकि के पदचिह्नों पर चलने का बुधवार को आग्रह किया।

महर्षि वाल्मीकि के प्रगट दिवस के अवसर पर शोभा यात्रा में भाग लेने के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वाल्मीकि महाराज संस्कृत भाषा के पितामह और आदि कवि थे, जिन्होंने अपनी अमर और उत्कृष्ट रचना रामायण के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि रामायण ने सदियों से लोगों को जीवन जीने का तरीका सिखाया है और नैतिक तथा नैतिक जीवन जीने का मार्गदर्शक रहा है। यह वर्तमान भौतिकवादी समाज में कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान वाल्मीकि जी महाराज की शिक्षाएं समाज में समानता पर जोर देती हैं, साथ ही आदर्श राज्य या समाज के निर्माण के लिए आदर्श व्यक्ति, आदर्श शासक और आदर्श लोगों को क्या करना चाहिए, इसकी नैतिकता पर भी जोर देती हैं।’’

मान ने लोगों से समतामूलक समाज सुनिश्चित करने के लिए महर्षि वाल्मीकि द्वारा दिखाए गए मार्ग और उच्च आदर्शों का अनुसरण करने का आग्रह किया।

भाषा आशीष संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments