scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशपंजाब: घने कोहरे के बीच ऑटो रिक्शा पलटने से 14 वर्षीय छात्र की मौत

पंजाब: घने कोहरे के बीच ऑटो रिक्शा पलटने से 14 वर्षीय छात्र की मौत

Text Size:

फिरोजपुर, 22 दिसंबर (भाषा) फिरोजपुर में घने कोहरे के बीच छात्रों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा के पलट जाने से 14 वर्षीय छात्र की सोमवार को मौत हो गई और दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जीरा क्षेत्र के पंडोरी खत्रियां गांव के पास वाहन पर से चालक का नियंत्रण खोने के बाद यह घटना हुई और उस समय ऑटो-रिक्शा में सात – आठ छात्र सवार थे।

पुलिस ने बताया कि पंडोरी खत्रियां स्थित सरकारी हाई स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र हर्षकरण सिंह (14) और गुरविंदर सिंह (14) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले जीरा में एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में फरीदकोट के गुरु गोविंद सिंह सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि हर्षकरण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि गुरविंदर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भाषा यासिर माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments