scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशपुडुचेरी में मुख्यमंत्री, विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया मतदान

पुडुचेरी में मुख्यमंत्री, विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया मतदान

Text Size:

पुडुचेरी, 18 जुलाई (भाषा) ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ मोर्चे के सभी 30 विधायकों समेत, निर्दलीय और विपक्षी द्रमुक व कांग्रेस के विधानसभा सदस्यों ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए सोमवार को पुडुचेरी विधानसभा परिसर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कांग्रेस के लोकसभा सांसद व वैद्यलिंगम ने भी अपना मत पुडुचेरी में डाला।

अपनी पार्टी के सभी विधायकों के साथ नेता विपक्ष, आर शिव और कांग्रेस के दो विधायक एम वैद्यनाथन और रमेश परम्बथ व लोकसभा सदस्य सबसे पहले मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे।

बाद में मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने सत्ताधारी एआईएनआरसी, भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय विधायकों के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

भाषा

प्रशांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments