scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशपुडुचेरी: एआईएनआरसी के संस्थापक रंगासामी ने 27.99 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की

पुडुचेरी: एआईएनआरसी के संस्थापक रंगासामी ने 27.99 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की

Text Size:

पुडुचेरी, 21 मार्च (भाषा) एआईएनआरसी के संस्थापक और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने निर्वाचन आयोग के समक्ष शनिवार को दायर अपने हलफनामे में 27.99 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है।

वरिष्ठ नेता द्वारा दायर किए गए दस्तावेज़ के अनुसार, उनकी अचल संपत्ति 21.25 लाख रुपये की है, जिसमें दो मोटरसाइकिल, दो कारें (एक प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल सहित), 12 ग्राम वजन की एक सोने की अंगूठी और 12 ग्राम वजन की एक मोती की जंजीर शामिल थी।

हलफनामे में कहा गया है कि उनके नाम पर न तो कोई कृषि भूमि है और न ही कोई व्यावसायिक भवन है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी नहीं चल रही है।

उनके द्वारा घोषित अचल संपत्तियों में थट्टनचावडी में स्थित आठ करोड़ रुपये के बाजार मूल्य वाली गैर-कृषि भूमि और थट्टनचावडी गांव में स्थित 25,000 वर्ग फुट और 40,000 वर्ग फुट के दो आवासीय भवन शामिल हैं। इन दोनों पैतृक संपत्तियों में उन्होंने 28 लाख रुपये का निवेश किया है। हलफनामे में कहा गया है कि इन संपत्तियों का बाजार मूल्य 27.78 करोड़ रुपये है।

भाषा

शुभम माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments