scorecardresearch
Wednesday, 5 June, 2024
होमदेशपी आर एस ओबेरॉय की उपलब्धियां पश्चिम बंगाल से जुड़ी थीं : ममता

पी आर एस ओबेरॉय की उपलब्धियां पश्चिम बंगाल से जुड़ी थीं : ममता

Text Size:

कोलकाता, 14 नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओबेरॉय समूह के मानद अध्यक्ष पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय के निधन पर मंगलवार को शोक प्रकट किया और कहा कि यह अपूरणीय क्षति है।

बनर्जी ने कहा कि उनकी उपलब्धियां पश्चिम बंगाल से जुड़ी थीं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ओबेरॉय समूह के अध्यक्ष और भारत में आतिथ्य उद्योग की हस्ती पद्म विभूषण पी आर एस ओबेरॉय के निधन से दुखी हूं। उन्हें दार्जिलिंग में प्रशिक्षण मिला था और उनकी उपलब्धियां पश्चिम बंगाल से जुड़ी हुई हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को अपूरणीय क्षति महसूस होगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।’’

भारत के आतिथ्य उद्योग में नई जान फूंकने वाले अनुभवी होटल व्यवसायी पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का मंगलवार को निधन हो गया। वह 94 साल के थे। वह अपने पीछे समृद्ध विरासत छोड़कर गये हैं।

भाषा राजकुमार दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments