scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशबुंदेलखंड में डेयरी क्षमता बढ़ाने की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

बुंदेलखंड में डेयरी क्षमता बढ़ाने की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Text Size:

लखनऊ, 10 मार्च (भाषा) बुंदेलखंड इलाके में दूध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई।

एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसके तहत बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले बांदा में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले नए डेयरी प्लांट की स्थापना और झांसी में पहले से स्थापित 10 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी प्लांट का विस्तार कर उसे 30 हजार लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

इन परियोजनाओं के सिविल और मैकेनिकल कार्य कराने के लिए इंडियन डेयरी मशीनरी कंपनी लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

भाषा आनन्द जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments