scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशभारत की कोविड वैक्सीन की रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक, आगे की तैयारियों की समीक्षा की

भारत की कोविड वैक्सीन की रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक, आगे की तैयारियों की समीक्षा की

मोदी ने कहा, 'किस जनसंख्या को प्राथमिकता दी जाए, कोल्ड-चेन इंफ्रास्ट्रक्चर ऑगमेंटेशन, वैक्सीनेटर को जोड़ना और वैक्सीन रोल-आउट के लिए टैक प्लेटफॉर्म के बारे में समीक्षा की गई.'

Text Size:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड वैक्सीन के लिए भारत की रणनीति और आगे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मोदी के साथ पीएमओ के अधिकारी, विदेश सचिव, नीति आयोग के सदस्य समेत कई और उच्चस्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे.

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘भारत की वैक्सीन रणनीति और आगे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने बताया कि वैक्सीन के विकास, रेगुलेटरी अप्रूवल और उपलब्धता के बारे में बातचीत की गई है’.

एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘किस जनसंख्या को प्राथमिकता दी जाए, कोल्ड-चेन इंफ्रास्ट्रक्चर ऑगमेंटेशन, वैक्सीनेटर को जोड़ना और वैक्सीन रोल-आउट के लिए टैक प्लेटफॉर्म के बारे में समीक्षा की गई.’

बता दें कि पिछले 24 घंटे में भारत में 45,882 नए मामले सामने आए हैं और 585 लोगों की मौत हुई है. कोविड-19 के देश में कुल मामले 90,04,366 हो गए हैं. 4,43,794 सक्रिय मामले हैं. इसमें ठीक होकर घर जा चुके लोगों की संख्या 84,28,410 है. जबकि 1,32,162 लोगों की मौत हो चुकी है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है. जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय ने कई कदम उठाए हैं.


यह भी पढ़ें: कंटेनमेंट जोन 4,501 लेकिन पाबंदियां बस नाममात्र की हैं- दिल्ली में कोरोना के खिलाफ नाकाम होती जंग की कहानी


 

share & View comments