scorecardresearch
Sunday, 14 December, 2025
होमदेशराष्ट्रपति चुनाव: पटनायक ने ओडिशा के सभी विधायकों से मुर्मू का समर्थन करने को कहा

राष्ट्रपति चुनाव: पटनायक ने ओडिशा के सभी विधायकों से मुर्मू का समर्थन करने को कहा

Text Size:

भुवनेश्वर, 22 जून (भाषा) बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों से अपील की कि वे राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले आगामी चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। पटनायक ने मुर्मू को राज्य की बेटी बताया।

इससे एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर मुर्मू के नाम की घोषणा की थी। पटनायक इस समय इटली की यात्रा पर हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ओडिशा विधानसभा के सभी सदस्यों से अपील करता हूं कि वे ओडिशा की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सर्वसम्मति से समर्थन दें।’’

विधानसभा की 147 सीटों में से सत्तारूढ़ बीजद के 114 विधायक हैं। इसके अलावा भाजपा के 22 और कांग्रेस के नौ सदस्य और माकपा का एक सदस्य है। एक निर्दलीय विधायक भी है।

भाषा यश अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments