scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति चुनाव: गुजरात में राकांपा विधायक ने की क्रॉस वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव: गुजरात में राकांपा विधायक ने की क्रॉस वोटिंग

Text Size:

गांधीनगर, 18 जुलाई (भाषा) गुजरात में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक कांधल जडेजा ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव में राजनीतिक दल अपने सांसदों व विधायकों के लिये व्हिप जारी नहीं कर सकते।

राष्ट्रपति चुनावों के लिये यहां विधानसभा परिसर में मतदान के बाद जडेजा ने एक वीडियो बयान में कहा, “मैंने अपना मत भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में दिया।”

इन चुनाव में विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मुर्मू के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है।

राकांपा ने प्रदेश में पार्टी के एक मात्र विधायक जडेजा को 2020 में राज्यसभा चुनावों में व्हिप का उल्लंघन करने व क्रॉस वोटिंग करने पर नोटिस जारी किया था। जडेजा पोरबंदर की कुटियाना सीट से विधायक हैं।

जडेजा ने गुजरात में 2017 और 2020 में राज्यसभा चुनाव में पार्टी व्हिक की अनदेखी करते हुए कांग्रेस के बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था।

भाषा

प्रशांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments