scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति चुनाव: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे, उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने मतदान किया

राष्ट्रपति चुनाव: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे, उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने मतदान किया

Text Size:

मुंबई,18 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के अन्य विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक आशीष शेलार ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को महाराष्ट्र से ‘‘ रिकॉड तोड़’’ मत मिलेंगे।

विधान भवन के केन्द्रीय कक्ष में मतदान सुबह दस बजे प्रारंभ हुआ।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार(राकांपा) और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट शुरुआत में मतदान करने वालों में शामिल रहे।

पुणे से भाजपा विधायक मुक्ता मलिक भी मतदान करने के लिए पहुंचीं। वह काफी बीमार हैं।

भाषा शोभना प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments