scorecardresearch
शुक्रवार, 30 मई, 2025
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार मिला

राष्ट्रपति मुर्मू के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह का कार्यकाल शनिवार को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, उनका कार्यकाल 25 सितंबर 2025 तक के लिए बढ़ाया गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रपति के प्रेस सचिव सिंह के कार्यकाल को अनुबंध के आधार पर 25 सितंबर 2024 से एक वर्ष के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

वरिष्ठ पत्रकार सिंह को सितंबर 2019 में एक वर्ष के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का प्रेस सचिव नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 2020 में तत्कालीन राष्ट्रपति कोविंद के कार्यकाल के साथ-साथ कर दिया गया था।

सितंबर 2022 में सिंह का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया गया।

मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

भाषा नोमान माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments