scorecardresearch
बुधवार, 21 मई, 2025
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को 2022 व 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को 2022 व 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को प्रदर्शन कला के क्षेत्र में 94 प्रतिष्ठित कलाकारों को वर्ष 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी। संस्कृति मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति इस समारोह में साल 2022 और 2023 के लिए अकादमी पुरस्कारों के अलावा सात प्रतिष्ठित कलाकारों (एक संयुक्त फेलोशिप) को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न) भी प्रदान करेंगी।

अकादमी पुरस्कार साल 1952 से प्रदान किए जा रहे हैं।

ये सम्मान न केवल उत्कृष्टता और उपलब्धि के उच्चतम मानक के प्रतीक हैं, बल्कि निरंतर व्यक्तिगत कार्य और योगदान को भी मान्यता देते हैं।

अकादमी फेलोशिप के तहत तीन लाख रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जाती है। वहीं, अकादमी पुरस्कार के तहत ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम् के अलावा एक लाख रुपये की नकद धनराशि दी जाती है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी, विधि व न्याय (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संस्कृति मंत्रालय में सचिव गोविंद मोहन और संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्षा डॉ. संध्या पुरेचा उपस्थित रहेंगी।

मुर्मु संगीत, नृत्य, नाटक, लोक व जनजातीय कलाएं, कठपुतली और संबद्ध रंगमंच कला के क्षेत्र में 94 प्रतिष्ठित कलाकारों को साल 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसमें दो संयुक्त पुरस्कार शामिल हैं।

भाषा

नोमान माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments