नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से गुजरात और महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि वह सोमवार को एम्स राजकोट के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
इसने कहा कि 14 अप्रैल को राष्ट्रपति डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांधीनगर स्थित लोक भवन में आयोजित ‘सामाजिक समरसता महोत्सव’ में शामिल होंगी।
उसी दिन, मुर्मू गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगी।
बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति 15 अप्रैल को एम्स नागपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति भवन के अनुसार, वह नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) प्रशिक्षु अधिकारियों के 78वें बैच के विदाई समारोह में शामिल होंगी।
मुर्मू 16 अप्रैल को वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगी।
भाषा नेत्रपाल दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
