scorecardresearch
रविवार, 8 जून, 2025
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू का मुंबई में स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मू का मुंबई में स्वागत

Text Size:

( तस्वीरों के साथ )

मुंबई, छह जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का महाराष्ट्र के उनके पहले आधिकारिक दौरे पर बृहस्पतिवार को राज भवन में स्वागत किया गया।

राजभवन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने किया। राष्ट्रपति को भगवान गणेश की प्रतिमा और छत्रपति शिवाजी महाराज की आवक्ष प्रतिमा भेंट की गई।

बयान के अनुसार, स्वागत समारोह में कई मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों सुशील कुमार शिंदे और पृथ्वीराज चव्हाण, गायिका आशा भोसले और बिरला समूह की निदेशक राजश्री बिरला ने हिस्सा लिया।

बयान के अनुसार, राज्यपाल ने राष्ट्रपति मुर्मू के सम्मान में आधिकारिक रात्रिभोज भी दिया।

भाषा अर्पणा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments