scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू ने तेलंगाना में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये परियोजना की आधारशिला रखी

राष्ट्रपति मुर्मू ने तेलंगाना में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये परियोजना की आधारशिला रखी

Text Size:

हैदराबाद, 28 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ‘‘तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान’’ (प्रसाद) योजना के तहत तेलंगाना के भद्राचलम तीर्थ में सुविधाओं के विकास के लिए परियोजना की आधारशिला रखी।

राष्ट्रपति मुर्मू हैदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम में शीतकालीन प्रवास के लिए तेलंगाना के दौरे पर हैं। उन्होंने भद्राचलम के प्रसिद्ध भगवान राम मंदिर में पूजा-अर्चना की।

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भ्रदाचलम मंदिर में श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिये तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान के तहत परियोजना की आधारशिला रखी।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति ने श्री सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में प्रार्थना एवं पूजा की ।’’

मंदिरों के शहर भद्राचलम की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति ने वनवासी कल्याण परिषद, तेलंगाना द्वारा आयोजित ‘सम्मक्का सरलम्मा जनजाति पुजारी सम्मेलन’ में भाग लिया।

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस मौके पर उपस्थित थे।

भाषा रंजन अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments