scorecardresearch
शनिवार, 19 अप्रैल, 2025
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में इमारत ढह जाने की घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में इमारत ढह जाने की घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में एक इमारत ढह जाने की घटना में मारे गए लोगों के प्रति शनिवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शक्ति विहार में शनिवार तड़के चार मंजिला इमारत ढह जाने से तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 11 लोग घायल हो गए।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के मुस्तफाबाद में एक इमारत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बच्चों और महिलाओं समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

भाषा प्रीति वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments