scorecardresearch
Monday, 17 June, 2024
होमदेशराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा में बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा में बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया

Text Size:

(शीर्षक में मामूली सुधार के साथ रिपीट)

(तस्वीरों सहित)

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को हरियाणा में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया।

हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार तड़के एक मिनीबस और ट्रक की टक्कर होने से छह महीने की बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर मोहड़ा गांव के पास हुई।

बस उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लगभग 30 लोगों को जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए लेकर जा रही थी। ये सभी आपस में रिश्तेदार थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘हरियाणा के अंबाला में हुई सड़क दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुर्घटना में स्वजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

भाषा खारी नरेश

नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments