scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशप्रमोद तिवारी राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता और रजनी पटेल सचेतक होंगी

प्रमोद तिवारी राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता और रजनी पटेल सचेतक होंगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा ) कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के अपने वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने का फैसला किया है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने को स्वीकृति दी। इन नियुक्तियों के बारे में राज्यसभा के सभापति (जगदीप धनखड़ ) को सूचित किया गया।’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही उच्च सदन में पार्टी के नेता यानी नेता प्रतिपक्ष हैं। रमेश मुख्य सचेतक की भूमिका निभाते हैं।

पिछले साल की शुरुआत में आनंद शर्मा का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से सदन में पार्टी का कोई उपनेता नहीं था।

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले तिवारी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। महाराष्ट्र से संबंध रखने वाली रजनी पाटिल अपने ही प्रदेश से उच्च सदन की सदस्य हैं।

कांग्रेस ने 13 मार्च से आरम्भ हो रहे बजट सत्र के दूसरे चरण से दो दिन पहले ये नियुक्तियां की हैं।

भाषा हक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments