भुवनेश्वर, 17 नवंबर (भाषा) ओडिशा के लोकप्रिय गायक हुमेन सागर का सोमवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया। स्वास्थ्य संस्थान द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
वह 36 वर्ष के थे।
बुलेटिन में कहा गया कि सागर को शुक्रवार को भर्ती कराया गया था।
उन्होंने आज रात 9:08 बजे अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सागर के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रसिद्ध पार्श्व गायक हुमेन सागर के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका निधन हमारे संगीत और सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।’’
भाषा
शुभम नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
