scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशबिहार में राजनीतिक उथल-पुथल: मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे जद(यू) नेता

बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल: मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे जद(यू) नेता

Text Size:

पटना, 27 जनवरी (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ को छोड़ने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की योजना बनाने के मजबूत संकेतों के बीच जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के शीर्ष नेता शनिवार को कुमार के आवास पहुंचे।

जूद(यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा और राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर जैसे नेता लगभग उसी समय यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग पहुंचे, जब जद (यू) के वर्तमान सहयोगी राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के विधायकों की बैठक हो रही है।

राजद विधायकों की बैठक पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के आवास पर जारी है।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों और सांसदों की भी एक बैठक पार्टी कार्यालय में होनी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह बैठक आगामी लोकसभा चुनावों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है।

कुमार ने भी राजनीतिक उथल-पुथल पर अब तक चुप्पी साध रखी है। ऐसी अफवाहें जोर पकड़ रही हैं कि कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और भाजपा के समर्थन से नयी सरकार का गठन कर सकते हैं।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments