scorecardresearch
Monday, 16 February, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र सरकार के खिलाफ पुलिस, सरकारी अधिकारियों से ‘अपील’ के लिए संजय राउत के खिलाफ प्राथमिकी

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ पुलिस, सरकारी अधिकारियों से ‘अपील’ के लिए संजय राउत के खिलाफ प्राथमिकी

Text Size:

नासिक (महाराष्ट्र), 14 मई (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक शहर में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत के खिलाफ राज्य के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से ‘‘अवैध’’ राज्य सरकार के ‘‘अवैध’’ आदेशों का पालन नहीं करने की कथित अपील करने पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी।

राज्यसभा सदस्य और शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता राउत ने ये टिप्पणी 12 मई को उच्चतम न्यायालय द्वारा महाराष्ट्र में शिवसेना से संबंधित मामले पर अपना फैसला सुनाए जाने के एक दिन बाद की थी।

राउत ने संवाददाता सम्मेलन में सरकारी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से ‘‘इस अवैध सरकार के अवैध आदेशों’’ का पालन नहीं करने की अपील की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि मौजूदा एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार अगले तीन महीनों में गिर जाएगी।

एक अधिकारी ने कहा कि नासिक पुलिस ने राउत की टिप्पणी का संज्ञान लिया और मुंबई नाका थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505 (1) (बी), पुलिस (असंतोष के लिए उकसाना) अधिनियम, 1922 और अन्य धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments