scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह पिछले कई वर्षों से राज्य की प्रगति के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के प्रमुख कुमार रविवार को 75 वर्ष के हो गए। वह नवंबर 2025 में दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री चुने गए।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह पिछले कई वर्षों से बिहार की प्रगति के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। उनकी दूरदृष्टि और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

लोकसभा में 12 सांसदों के साथ जदयू मोदी सरकार के लिए अहम है।

भाषा सुरभि संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments