scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने मन्‍नथू पद्मनाभन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी ने मन्‍नथू पद्मनाभन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को समाज सुधारक मन्‍नथू पद्मनाभन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और समाज सेवा व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘मन्नथु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। समाज सुधार में उनका योगदान और उनकी सेवा कई लोगों को प्रेरित करती है। ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए भी उनका व्यापक रूप से सम्मान किया गया और उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।’

मन्‍नथू पद्मनाभन का जन्‍म दो जनवरी 1878 को हुआ था। उन्‍होंने 31 अक्‍टूबर 1914 को नायर सेवा समाज (एनएसएस) की स्‍थापना की थी। उन्‍हें 1966 में पद्मभूषण पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था। उनका निधन 25 फरवरी 1970 को हुआ था।

भाषा ब्रजेन्द्र अविनाश दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments