scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने ईस्टर की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने ईस्टर की शुभकामनाएं दीं

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह विशेष अवसर समाज में शांति एवं सद्भाव की भावना को और गहरा करे।

मोदी ने ट्वीट किया, “ईस्टर की शुभकामनाएं! यह विशेष अवसर हमारे समाज में शांति एवं सद्भाव की भावना को और गहरा करे।”

उन्होंने लिखा, “यह पर्व लोगों को समाज की सेवा करने और वंचितों को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए प्रेरित करे। हम इस दिन प्रभु ईसा मसीह के पवित्र विचारों को याद करते हैं।”

दुनियाभर में ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व को लेकर ऐसी मान्यता है कि गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन ईसा मसीह पुनः जीवित हो गए थे।

भाषा पारुल नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments