scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री कम पढ़े-लिखे हैं और चीजों को ठीक से नहीं समझते हैं : केजरीवाल

प्रधानमंत्री कम पढ़े-लिखे हैं और चीजों को ठीक से नहीं समझते हैं : केजरीवाल

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘केंद्र सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर लूट की जा रही है। कांग्रेस ने 75 साल में जितना लूटा है, उससे ज्यादा उन्होंने (भाजपा ने) सात साल में लूटा है। देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हम स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने दिल्ली विधानसभा में अडाणी का मुद्दा उठाया।

विधानसभा में मंगलवार को केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘पीएम कम पढ़े-लिखे हैं और चीजों को ठीक से नहीं समझते हैं। यह चिंताजनक है।’

भाषा साजन दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments