scorecardresearch
Thursday, 26 September, 2024
होमदेशप्रधानमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन पर शोक जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारत की 1964 तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि भारतीय हॉकी की सफलता में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई।

चरणजीत सिंह का हिमाचल प्रदेश के ऊना में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जानेमाने हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन से दुखी हूं। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की सफलता में प्रमुख भूमिका निभाई, मुख्य रूप से 60 के दशक में रोम और तोक्यो ओलंपिक में। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

सिंह भारत की 1964 तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के कप्तान थे। वह 1960 रोम ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम में भी थे। इसके अलावा वह 1962 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता टीम के भी सदस्य थे।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments