scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री ने कैंसर सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. देवेन्‍द्र पटेल के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने कैंसर सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. देवेन्‍द्र पटेल के निधन पर शोक जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जाने-माने कैंसर सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टर देवेन्‍द्र पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे और कैंसर की देखभाल को बढ़ावा देने में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘डॉ. देवेन्‍द्र पटेल ने स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे और कैंसर देखभाल को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के कारण अनगिनत लोगों का आदर और सद्भावना अर्जित की। चिकित्सा के बारे में उनके गहन ज्ञान और दयालु प्रकृति को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से मुझे दुख पहुंचा है। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments