scorecardresearch
Thursday, 13 June, 2024
होमदेशहॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने महाराष्ट्र से मथुरा आया खिलाड़ी यमुना में डूबा, मौत

हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने महाराष्ट्र से मथुरा आया खिलाड़ी यमुना में डूबा, मौत

Text Size:

मथुरा (उप्र), छह जून (भाषा) मथुरा में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने महाराष्ट्र के जलगांव से आए युवक की यमुना नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हॉकी टीम के कई सदस्य सुबह वृन्दावन भ्रमण के पश्चात युगल घाट पर यमुना नदी में नहाने गए थे। उन्हीं में शामिल अर्णव (20) अनजाने में गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा।

साथियों के शोर मचाने पर किनारे पर मौजूद नाविकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद उसकी लाश बरामद हुई।

युवक के यमुना में डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments