scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशविमानतल में यात्री से पिस्तौल बरामद, गिरफ्तार

विमानतल में यात्री से पिस्तौल बरामद, गिरफ्तार

Text Size:

रायपुर, एक जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के रायपुर में विमानतल पर बेंगलुरु जा रहे एक यात्री के पास से पिस्तौल बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने बिलासपुर जिले के जय थडानी (29) के पास से स्वचलित पिस्तौल बरामद किया है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि विमानतल की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने सामान की जांच के दौरान थडानी के बैग से स्वचलित हथियार बरामद किया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब विमानतल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और थडानी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने थडानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

भाषा संजीव संजीव राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments