scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशपालम अग्निकांड : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अनुग्रह राशि की घोषणा की

पालम अग्निकांड : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अनुग्रह राशि की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पालम अग्निकांड में मारे गए प्रत्येक वयस्क के परिवार को 10 लाख रुपये और प्रत्येक नाबालिग के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेगी। वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।’’

उन्होंने घोषणा की, ‘‘प्रत्येक वयस्क मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये, नाबालिग मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे।’’

गुप्ता ने कहा, ‘‘हम इस कठिन समय में राहत, समर्थन और सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की सुबह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें एक 70-वर्षीय महिला और उसकी तीन पोतियां भी शामिल हैं।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments