scorecardresearch
Saturday, 19 October, 2024
होमदेशजैव प्रौद्योगिकी में अनुसंधान के लिए 550 से अधिक वैज्ञानिक भारत लौटे: केंद्र

जैव प्रौद्योगिकी में अनुसंधान के लिए 550 से अधिक वैज्ञानिक भारत लौटे: केंद्र

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) सरकार ने रविवार को कहा कि 550 से अधिक भारतीय जैव प्रौद्योगिकीविद प्रतिष्ठित रामलिंगास्वामी फेलोशिप के तहत अनुसंधान में करियर बनाने के लिए स्वदेश लौट आए हैं।

जैव प्रौद्योगिकी विभाग के 36वें स्थापना दिवस समारोह में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि विदेश में कई और वैज्ञानिक देश में अनुसंधान के अवसरों से लाभ उठाने के इच्छुक हैं।

रामलिंगास्वामी फेलोशिप जैव प्रौद्योगिकी विभाग की एक प्रतिष्ठित योजना है, जिसे 2006-07 में विदेश में काम कर रहे भारतीय वैज्ञानिकों को वापस लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फेलोशिप का लाभ उठाने वाले 550 वैज्ञानिकों में से 300 को देश के विभिन्न विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों से जोड़ा गया है।

सिंह ने कहा कि सरकार और निजी दोनों क्षेत्रों से प्राप्त भारी समर्थन के कारण, जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है और भारत को अब दुनिया के शीर्ष 12 जैव प्रौद्योगिकी स्थलों में शामिल किया जा रहा है।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments