scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशओडिशा की सब्जी मंडी में आग लगने से 50 से अधिक दुकानें नष्ट

ओडिशा की सब्जी मंडी में आग लगने से 50 से अधिक दुकानें नष्ट

Text Size:

पारादीप (ओडिशा), 22 फरवरी (भाषा) ओडिशा के पारादीप कस्बे में एक सब्जी मंडी में आग लग जाने से 50 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जगतसिंहपुर जिले के बाजार में शनिवार देर रात लगी आग बांस और प्लास्टिक की चादरों से बनी अस्थायी संरचनाओं में तेजी से फैल गई।

इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

दमकल अधिकारी कार्तिकेश्वर बिस्वाल ने बताया कि आग लगने से दुकानों के अंदर रखी नकदी, दोपहिया वाहन और व्यापारिक लेन-देन में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल सेवा की छह टीम तैनात की गई हैं।

आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

भाषा सिम्मी गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments