ठाणे, 16 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार को पुलिस ने एक मॉल के गोदाम में अवैध रूप से रखे 130 से अधिक भरे तथा खाली सिलेंडर जब्त किये। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
चितलसर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील वारुडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने परिसर में छापा मारकर कुल 138 गैस सिलेंडर जब्त किये जिसमें 85 खाली थे।
उन्होंने कहा कि अलग-अलग कंपनियों के इन सिलेंडरों की कुल कीमत लगभग 4.48 लाख रुपये है।
उन्होंने बताया कि आरोपी अताउल्ला खान के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं तथा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण विनियमन) आदेश के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा सं राजकुमार
राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
