scorecardresearch
शनिवार, 10 मई, 2025
होमदेशराहुल की अभासी रैली को 11 लाख से अधिक लोगों ने देखा : कांग्रेस

राहुल की अभासी रैली को 11 लाख से अधिक लोगों ने देखा : कांग्रेस

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी की अभासी रैली को 11 लाख से अधिक लोगों ने देखा। ‘‘आवाज पंजाब दी’’ नामक इस आभासी (वर्चुअल) रैली को राहुल गांधी ने लुधियाना से संबोधित किया।

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने दावा किया कि 90,000 लोगों ने रैली को लाइव देखा और गांधी के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित हुए कार्यक्रम को 8.8 लाख लोगों ने देखा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रैली के बारे में अनूठी बात यह थी कि गांधी के फेसबुक पेज पर 11 लाख की पहुंच के साथ 42,000 टिप्पणियां आयी और 6,000 बार इसे शेयर किया गया, जिससे यह सबसे सफल आभासी रैलियों में से एक बन गयी है।

रैली का सोशल मीडिया मंचों जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर और यूट्यूब तथा आभासी माध्यमों पर सजीव प्रसारण किया गया। इसके सजीव प्रसारण के लिए पंजाब के सभी जिलों में एलईडी स्क्रीन भी लगायी गयी।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि फेसबुक लाइव पर 90,000 लोगों द्वारा देखा जाना देश में किसी भी नेता के लिए अभूतपूर्व है जो रैली के व्यापक असर को दिखाता है।

भाषा गोला संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments