scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशतेलंगाना के गांव में 100 से ज्यादा आवारा कुत्तों को जहर दिया गया: कार्यकर्ता

तेलंगाना के गांव में 100 से ज्यादा आवारा कुत्तों को जहर दिया गया: कार्यकर्ता

Text Size:

संगारेड्डी (तेलंगाना), 29 मार्च (भाषा) तेलंगाना में पशु अधिकार कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि राज्य के सिद्दीपेट जिले में 100 से ज्यादा आवारा कुत्तों को जहर दे दिया गया है। वहीं पुलिस ने मंगलवार को कहा कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पशु अधिकार कार्यकर्ता गौतम ने कहा कि सिद्दीपेट जिले के जगदेवपुर मंडल के थिगुल गांव में कुत्तों की सामूहिक हत्या की गई है। उन्होंने अपनी शिकायत में ग्राम सरपंच व ग्राम पंचायत सचिव पर 27 मार्च को कुत्तों को पकड़ने वाले पेशेवर लोगों को बुलाने और आवारा कुत्तों को जहर का इंजेक्शन लगाकर मारने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में एक गड्ढे में कुत्तों के शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

भाषा

नोमान पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments