scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशहमारा मूल्यांकन पारदर्शी, इससे समझौता नहीं किया जा सकता : एनएएसी

हमारा मूल्यांकन पारदर्शी, इससे समझौता नहीं किया जा सकता : एनएएसी

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (एनएएसी) ने मंगलवार को कहा कि इसका प्रत्यायन और मूल्यांकन पारदर्शी है और इससे समझौता नहीं किया जा सकता।

अनुचित तरीके से विश्वविद्यालयों के संदिग्ध ‘ग्रेड’ हासिल करने का आरोप लगाते हुए एनएएसी के अध्यक्ष भूषण पटवर्धन ने हाल में इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद एनएएसी की यह प्रतिक्रिया आई है।

एनएएसी ने एक बयान में कहा, ‘‘एनएएसी के शासनादेश के अनुसार, मान्यता और मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया मजबूत, पारदर्शी और स्वचालित है।’’

इसने कहा, ‘‘प्रणाली से समझौता नहीं किया जा सकता है क्योंकि पूरी प्रक्रिया विकेंद्रीकृत, पारदर्शी और उपयोगकर्ता अनुकूल पोर्टल के माध्यम से हितधारकों के लिए सुलभ है।’’

पटवर्धन ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया है कि वह ‘पद की पवित्रता’ की रक्षा करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार को रविवार रात लिखे एक पत्र में पटवर्धन ने कहा कि वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

एनएएसी, यूजीसी के तहत एक स्वायत्त संस्था है। एनएएसी उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों को ‘ग्रेड’ प्रदान करके उनका मूल्यांकन और प्रमाणन करता है।

भाषा

शफीक संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments