scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशसबसे कठोर नकल विरोधी कानून लाने के लिए हमारी सरकार श्रेय की हकदार : धामी

सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लाने के लिए हमारी सरकार श्रेय की हकदार : धामी

Text Size:

देहरादून, 23 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले लोगों के लिए उम्रकैद का प्रावधान वाला देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाने के लिए श्रेय की हकदार है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं वर्षों से चल रही थीं लेकिन उनकी सरकार ने सही दिशा में कदम उठाते हुए उनका खुलासा किया और दोषियों को सजा दिलाई।

उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में धामी ने कहा, ‘‘2014, 2015 और 2016 में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की बात सामने आई थी। जब जुलाई 2022 में मामला मेरे संज्ञान में लाया गया तो मैंने उनकी जांच करवाई। विभिन्न परीक्षाओं में अनियमितताओं में शामिल लगभग 60 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। हम देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून भी लाए हैं जिसमें अपराध के लिए आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।’’

नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई के निर्णय को कठिन बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह अत्यधिक संगठित अपराध है। लेकिन हम उनके विरूद्ध कार्रवाई से हिचके नहीं क्योंकि अपने मेहनती और काबिल छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना हमारी प्राथमिकता है।’’

भाषा दीप्ति अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments