scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमदेशओमान तट के पास जहाज पर हुए हमले में बिहार के एक व्यक्ति की मौत: अधिकारी

ओमान तट के पास जहाज पर हुए हमले में बिहार के एक व्यक्ति की मौत: अधिकारी

Text Size:

पटना, सात मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया के अशांत क्षेत्र में इस सप्ताह की शुरुआत में एक कंटेनर जहाज पर हुए हमले में मारे गए लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मारे गये लोगों में से एक संभवत: बिहार का निवासी है।

पश्चिम चंपारण के जिला मजिस्ट्रेट तरनजोत सिंह के अनुसार, स्थानीय निवासी कैप्टन आशीष कुमार उस जहाज पर सवार थे, जो एक मार्च को ओमान के तट पर एक अज्ञात रॉकेट की चपेट में आने से आग की लपटों में घिर गया था।

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने विस्फोट में लापता हुए चालक दल के दो सदस्यों में से एक कैप्टन आशीष कुमार के परिवार को इस घटनाक्रम की जानकारी दे दी है। मलबे से दो जले हुए शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक कैप्टन के केबिन में मिला।’’

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने व्यथित परिवार के सदस्यों से कंकाल के अवशेषों के डीएनए परीक्षण की रिपोर्ट आने तक इंतजार करने का आग्रह किया है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments