scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशबुलंदशहर में जाली मुद्रा रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बुलंदशहर में जाली मुद्रा रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

बुलंदशहर (उप्र) पांच मार्च (भाषा) बुलंदशहर जिले के ककोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली मुद्रा रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिकंदराबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि ककोड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्तियों के पास नकली नोट हैं, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा आरोपी फरार हो गया।

उन्‍होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से नकली नोट बरामद किए गए और उसकी पहचान रिंकू के रूप में की गई है। रिंकू ने पुलिस को बताया कि भागने वाले संदिग्ध का नाम सागर है।

सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी फरीदाबाद (हरियाणा) जिले के छांयसा थाना इलाके के माडिया मोहल्ले के रहने वाले हैं और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments