scorecardresearch
Tuesday, 24 September, 2024
होमदेशमिजोरम में विस्फोटक के साथ पकड़े गए तीन लोगों में म्यांमा का भी एक नागरिक

मिजोरम में विस्फोटक के साथ पकड़े गए तीन लोगों में म्यांमा का भी एक नागरिक

Text Size:

आइजोल, 21 जनवरी (भाषा) मिजोरम में विस्फोटक सामग्री का परिवहन करने के आरोप में पकड़े गए तीन लोगों में म्यांमा का एक नागरिक भी शामिल है जो पड़ोसी देश के राजनीतिक संगठन का सदस्य है। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर असम राइफल्स के जवानों और राज्य पुलिस ने दक्षिण मिजोरम के सइहा जिले के सीमावर्ती गांव जांगलिंग के करीब बृहस्पतिवार को अभियान चलाया और एक मिनी ट्रक को रोका।

अधिकारी ने बताया कि वाहन से 2,500 किलोग्राम विस्फोटक और 4,500 मीटर लंबा डेटोनेटर तार बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक म्यांमा के नागरिक और दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार विदेशी म्यांमा के संगठन चिन नेशल फ्रंट (सीएनएफ) का सदस्य है। उन्होंने बताया कि सीएनएफ, चिन राष्ट्रवादी राजनीतिक संगठन है जो म्यांमा में जनमत संग्रह के आधार पर संघ, नस्लीय समानता और लोकतंत्र के लिए लड़ रहा है। इस संगठन की सशस्त्र इकाई चिन नेशनल आर्मी है।

भाषा धीरज माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments