scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशगंगा में नहाते वक्त डूबने से एक लड़की की मौत, दो लोग लापता

गंगा में नहाते वक्त डूबने से एक लड़की की मौत, दो लोग लापता

Text Size:

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 20 मार्च (भाषा) कानपुर जिले के महाराजपुर स्थित नागापुर घाट पर गंगा में नहाते समय डूबने से 11 साल की एक लड़की की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग लापता हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों की मदद के आदेश दिए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) ऋषिकेश यादव ने रविवार को बताया कि महाराजपुर के रहने वाले कुछ लोग शनिवार को नहाने के लिए गंगा के नागापुर घाट गए थे। इस दौरान कुछ लोग गहरे पानी में चले गए।

उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर नदी के किनारे खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान लापता साक्षी नामक 11 वर्षीय लड़की का शव काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि नदी में डूबे दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दुर्घटना के प्रभावितों को हर सम्भव मदद प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

भाषा सं सलीम

प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments