scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशलोकपाल के निर्देश पर सीबीआई ने दर्ज की पहली प्राथमिकी

लोकपाल के निर्देश पर सीबीआई ने दर्ज की पहली प्राथमिकी

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) देश की भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था लोकपाल के निर्देशों के आधार पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय सांस्कृतिक संपदा संरक्षण अनुसंधान प्रयोगशाला (एनआरएलसीसीपी) के तत्कालीन महानिदेशक मैनेजर सिंह के खिलाफ अपना पहला मामला दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था को सिंह के खिलाफ प्राप्त शिकायत पर लोकपाल की ओर से 30 सितंबर, 2021 को जारी आदेशों के आधार पर पहला मामला दर्ज किया है।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘लोकपाल के निर्देशों के आधार पर एजेंसी द्वारा दर्ज की गई यह पहली प्राथमिकी है।’

भाषा रवि कांत सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments