scorecardresearch
Saturday, 9 August, 2025
होमदेशरक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दिल्ली मेट्रो में एक दिन में रिकॉर्ड 81.87 लाख यात्रियों ने सफर किया

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दिल्ली मेट्रो में एक दिन में रिकॉर्ड 81.87 लाख यात्रियों ने सफर किया

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार को कहा कि आठ अगस्त को उसके सभी कॉरिडोर पर रिकॉर्ड 81.87 लाख यात्रियों ने सफर किया।

डीएमआरसी ने कहा कि यह एक दिन में सफर करने वाले यात्रियों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

पिछला रिकॉर्ड 18 नवंबर, 2024 को 78.67 लाख यात्रियों का था। अधिकारियों ने बताया कि अन्य अधिक सवारियों वाले दिनों में 20 अगस्त, 2024 को 77.48 लाख और 13 फरवरी, 2024 को 71.09 लाख यात्रियों ने सफर किया।

डीएमआरसी ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर आने वाली भीड़ को देखते हुए आठ अगस्त को मेट्रो ट्रेन ने 92 अतिरिक्त फेरे लगाए गए और नौ अगस्त को 455 अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं ताकि यात्रियों की संख्या बढ़ाई जा सके।

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ये आंकड़े राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मेट्रो की विश्वसनीयता, समय की पाबंदी और निर्बाध संपर्क के प्रति यात्रियों के बढ़ते भरोसे को दर्शाते हैं।’’

भाषा संतोष देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments