scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशपति को पराई औरत के साथ देखने पर एक महिला ने दोनों को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया

पति को पराई औरत के साथ देखने पर एक महिला ने दोनों को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया

Text Size:

रायपुर, 14 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पति और उसकी कथित प्रेमिका के साथ मारपीट करने और उन्हें अर्धनग्न कर गांव में घुमाने के आरोप में पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर​ लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जिले के उरिंदाबेड़ा गांव में 11 जून को एक महिला ने पति को एक युवती के साथ संदिग्ध अवस्था में देख बहुत नाराज हो गयी और उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों की जमकर पिटाई की एवं लकड़ी से हाथों को बांधकर अर्ध नग्न अवस्था में उन्हें गांव में घुमाया।

उन्होंने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को जांच के लिए उरिंदाबेड़ा गांव भेजा गया था।उन्होंने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा पत्नी समेत चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा संजीव संजीव राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments