तिरुवनंतपुरम, पांच फरवरी (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दिवंगत नेता वी एस अच्युतानंदन के परिवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र द्वारा मरणोपरांत उन्हें दिए गए पद्म विभूषण को स्वीकार करने का निर्णय उनके आदर्शों और पार्टी के रुख के अनुरूप लिया जाएगा।
अच्युतानंदन के परिवार द्वारा पद्म विभूषण स्वीकार करने को लेकर चर्चाएं चल रही हैं क्योंकि माकपा के नेता सरकार द्वारा प्रदत्त पुरस्कारों से परहेज करते हैं।
अच्युतानंदन के पुत्र अरुण कुमार वी ए ने फेसबुक पर लिखा कि उनका परिवार पद्म विभूषण को अच्युतानंदन के सार्वजनिक जीवन के प्रति सम्मान के रूप में देखता है।
हालांकि कुमार ने यह भी बताया कि जिस आंदोलन का अच्युतानंदन प्रतिनिधित्व करते थे, उसका पुरस्कार स्वीकार करने के संबंध में एक स्पष्ट राजनीतिक रुख है और एक कम्युनिस्ट होने के नाते, उन्होंने हमेशा उन मूल्यों और पार्टी के निर्णयों का दृढ़तापूर्वक पालन किया।
उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में परिवार का निर्णय उनके आदर्शों और पार्टी के रुख के अनुरूप होगा।’’
भाषा
राजकुमार संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
