चंडीगढ़, 16 मार्च (भाषा) जालंधर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कनाडा से वापस भेजे जा रहे 700 भारतीय छात्रों को जाली दस्तावेज जारी करने के आरोपी ट्रैवल एजेंट के कार्यालय का पता लगा लिया है।
पुलिस ने कहा कि कार्यालय शहर के बस डिपो के निकट है, लेकिन यह छह महीने से बंद है।
उन्होंने कहा कि वे अन्य जानकारी का सत्यापन कर रहे हैं और इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
मीडिया में आईं कुछ खबरों में कहा गया है कि जालंधर में स्थित ट्रैवल एजेंट की ओर से जारी जाली दस्तावेज जमा कराने के चलते 700 से अधिक भारतीयों को वापस भेजा रहा है।
छात्र 2018-19 में अध्ययन वीजा पर कनाडा गए थे, लेकिन हाल में जब उन्होंने कनाडा में स्थायी निवास के लिए आवेदन किया तो धोखाधड़ी सामने आई।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
