scorecardresearch
मंगलवार, 10 जून, 2025
होमदेशओडिशा के अग्रणी कठपुतली कलाकार मगुनी कुआंर का निधन

ओडिशा के अग्रणी कठपुतली कलाकार मगुनी कुआंर का निधन

Text Size:

भुवनेश्वर, एक जून (भाषा) प्रख्यात कठपुतली कलाकार मगुनी चंद्र कुआंर का शनिवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे और वृद्धावस्था के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पीड़ित थे।

पद्मश्री से सम्मानित कुआंर ने ओडिशा के क्योंझर जिले में अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

कुआंर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पिछले वर्ष पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने लुप्त हो रही छड़ कठपुतली कला को जीवित रखने में अहम योगदान दिया।

छड़ कठपुतली में कठपुतलियों को नीचे से छड़ों द्वारा नियंत्रित किया जाता है। राष्ट्रपति मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कठपुतली कलाकार के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनके द्वारा छोड़े गए पदचिह्न हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। उनके शोक संतप्त परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’

पटनायक ने कहा कि कुआंर ने ओडिशा की लुप्तप्राय ‘कांधेई नाच’ परंपरा को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि कुआंर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments