भुवनेश्वर, 11 मई (भाषा) ओडिशा में रविवार को भी भीषण गर्मी रही तथा 19 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के शाम के बुलेटिन के अनुसार, रविवार को संबलपुर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टिटलागढ़ में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और बलांगीर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुलेटिन में कहा गया है कि 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाले अन्य स्थानों में सुंदरगढ़ (41.8 डिग्री सेल्सियस), अंगुल (41.7 डिग्री सेल्सियस), झारसुगुडा और हीराकुड (दोनों जगह 41.6 डिग्री सेल्सियस ) शामिल हैं।
राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 40.7 डिग्री रहा।
मौसम केंद्र ने कहा कि सोमवार को बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में गर्म और आर्द्र स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।
भाषा राजकुमार दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.